जय श्री राम 🚩
जय श्री बजरंगबली 🚩
ज्येष्ठ माह के पहले बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 से शुरू होगा और अंतिम 23 जून 2026 को होगा:
🚩पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026
🚩दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026
🚩तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026
🚩चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026
🚩पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून 2026
🚩छठा बड़ा मंगल: 9 जून 2026
🚩सातवां बड़ा मंगल: 16 जून 2026
🚩आठवां बड़ा मंगल: 23 जून 2026
धार्मिक महत्व : ज्येष्ठ मास के इन मंगलवारों का भगवान हनुमान की भक्ति में विशेष स्थान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार:
1.त्रेतायुग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था।यह मिलन ऋष्यमूक पर्वत पर हुआ था, जिसके बाद हनुमान जी ने अपना पूरा जीवन राम जी की सेवा में समर्पित कर दिया। इसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मिलन की याद में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को "बड़ा" माना जाता है।
2. भीम का गर्व भंग (बुढ़वा मंगल की कथा) : एक अन्य कथा के अनुसार, द्वापर युग में इसी समय हनुमान जी ने एक वृद्ध वानर का रूप धारण कर भीम का अहंकार तोड़ा था। भीम अपनी शक्ति पर घमंड कर रहे थे, तब हनुमान जी ने अपनी पूंछ रास्ते में फैला दी जिसे भीम हिला भी नहीं सके। हनुमान जी के उस "वृद्ध" रूप के कारण ही इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।
सीता राम जी 🙏
#मेरी सहेली(My True Friend) #🪔पहला बड़ा मंगल🚩 #🪔पहला बड़ा मंगल🚩 #शुभ मंगलवार #😇मंगलवार भक्ति स्पेशल🌟 #🙏 जय हनुमान