❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
2.2K views
1 days ago
पटना में भीषण नाव हादसा, 15 लोग गंगा नदी में डूबे, 7 की मौतपटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. रोजी-रोटी के लिए दियारा इलाके में परवल तोड़ने जा रहे किसानों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को स्थानीय नाविकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मृतकों में 1 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं. सभी मृतक बाढ़ क्षेत्र के बिंद टोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जहां घटना के बाद चीख-पुकार और मातम का माहौल है.#🚤नाव डूबने से 2 की मौत, कई लापता 😨 #28 मई के अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट