Newsgenix
536 views
1 days ago
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ काराकास। वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भूकंप के जोरदार झटकों ने भयंकर तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 32 लोगों के मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप पर दुःख जताते हुए कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुख हुआ है। भारत के लोगों की तरफ से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। #PMModi #Venezuela