sn vyas
597 views
9 hours ago
#भक्ति 🌹 भावपूर्ण चिंतन 🌹 🛐भगवान् चेत कराते हैं..🛐 "प्रिय! यह सोने का समय नहीं, यह तो मेरे स्मरण का समय है।" एक बड़े विरक्त सन्त थे। वे नाम जपते थे। कौड़ी-पैसा लेते नहीं थे, रखते नहीं थे, छूते ही नहीं थे। वे कहते थे कि बहुत बार ऐसा होता है, जब मैं सोता हूँ तो भगवान मुझे ऐसे प्यार से उठाते हैं, जैसे कोई माँ उठाती हो। गरदन के नीचे हाथ देकर चट उठा देते हैं। मेरे को पता ही नहीं लगता कि न जाने किसने मेरे को बैठा दिया। तो नाम महाराज भगवान्‌ की याद दिलाते हैं। मैं खुद अनुमान करता हूँ, आपमें भी कोई नाम-प्रेमी है,उसके साथ भी ऐसा होता होगा। इसमें कोई गृहस्थ का कारण नहीं है, कोई साधु का कारण नहीं है, कोई भाई का कारण नहीं, कोई बहिन का कारण नहीं। कोई भी भाई- बहिन इसका जप करेंगे, उसके भी यह बात हो जायगी। 🛐 🙏कभी भगवान्‌ की आवाज आ जाती है। आप कभी पाठ, जप करते हैं। भगवान् के भजन में लगे हैं, मन में जपने की लगन है और आपको कहीं नींद आने लगेगी तो किवाड़ जोर से पड़ाक से पटकेगा, जैसे कोई हवा आ गयी हो अथवा कोई हल्ला करेगा तो आपकी नींद खुल जायगी। कोई अचानक ऐसा शब्द होगा तो चट नींद खुल जायगी। यह तो नाम महाराज चेताते हैं, भगवान् चेत कराते हैं कि सोते कैसे हो ? नाम जपते हो कि नींद ले रहे हो ? भगवान् बड़ी भारी मेहनत करके, आपके ऊपर कृपा करके आपकी निगरानी रखते हैं, आप शरण हो तो जाओ।🙏 🧘नाम जपते-जपते यदि आँखें झुकने लगें और अचानक कोई आवाज़ आकर जगा दे, तो यह भी सोचो— "कहीं मेरे श्यामसुन्दर ने ही तो नहीं पुकारा? कहीं मेरे ठाकुर जी ने ही तो नहीं कहा— 'अभी सो मत, थोड़ी देर और मेरा नाम ले ले।'"🧘 🕉️भगवान् की कृपा केवल बड़े-बड़े चमत्कारों में नहीं होती, बल्कि ऐसे सूक्ष्म संकेतों में भी होती है। जो शरणागत हो जाता है, उसके लिए भगवान् स्वयं प्रहरी बन जाते हैं।🕉️ 🙏 राम नाम का पहरा लगा है, फिर डर कैसा? जो नाम के हो गए, उनकी चिंता स्वयं भगवान् करते हैं। 🙏 *राम ! राम !! राम !!!