C R Paatil
1.5K views
1 months ago
किसी भी राज्य या उसकी जनता को अनपढ़ कहना केवल शब्दों की भूल नहीं, बल्कि उस गौरवशाली परंपरा और योगदान का अपमान है जिसने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाई है। जिस गुजरात की धरती ने महात्मा गांधीजी, सरदार वल्लभभाई पटेल, विक्रमभाई साराभाई, मोरारजीभाई देसाई, नरेंद्रभाई मोदी, अमितभाई शाह जैसे महान व्यक्तित्व दिए, उस पर ऐसी टिप्पणी न केवल अनुचित है बल्कि देश की सामूहिक भावना को ठेस पहुँचाने वाली है। राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, परंतु शब्दों की मर्यादा और देश के हर प्रदेश के सम्मान का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के इस प्रकार के बयान पर स्पष्टता अपेक्षित है। #bjp gujarat #