𝙳𝚒𝚗𝚊𝚗𝚊𝚝𝚑 Sitaram 𝚅𝚒𝚜𝚑𝚠𝚊𝚔𝚊𝚛𝚖𝚊
541 views
6 hours ago
हम अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा ऑफिस में बिताते हैं, इसलिए कलीग्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग होना लाजमी है। लेकिन क्या आप भी अपने सहकर्मियों को अपना जिगरी दोस्त मानकर दिल की हर बात शेयर कर देते हैं? अगर हां, तो थोड़ा सावधान हो जाइए! ऑफिस की दोस्ती में एक प्रोफेशनल बाउंड्री होना बेहद जरूरी है। भावनाओं में बहकर कही गई कुछ बातें आपकी इमेज और करियर दोनों पर भारी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन खास बातों के बारे में, जो आपको भूलकर भी अपने कलीग्स को नहीं बतानी चाहिए। कंपनी या बॉस की शिकायतें ऑफिस में पॉलिटिक्स या काम का दबाव होना आम बात है, लेकिन अपने बॉस या कंपनी की नीतियों के बारे में कलीग्स से बुराई करना भारी पड़ सकता है। आपकी कही गई बात कब और किस रूप में मैनेजमेंट तक पहुंच जाए, आप नहीं जानते। यह आपकी टीम प्लेयर वाली इमेज को खराब करता है और प्रमोशन के समय आपके खिलाफ जा सकता है। आपकी सैलरी और बोनस की जानकारी सैलरी हमेशा एक सेंसिटिव टॉपिक होता है। भले ही आपकी दोस्ती गहरी हो, लेकिन अपनी सैलरी या बोनस के बारे में चर्चा न करें। सैलरी में अंतर होने पर सहकर्मियों के बीच जलन पैदा हो सकती है। इससे टीम वर्क प्रभावित होता है और दूसरों का नजरिया भी आपके लिए बदल सकता है। भविष्य के करियर प्लान या जॉब चेंज अगर आप दूसरी नौकरी तलाश रहे हैं या भविष्य में अपना खुद का काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसे तब तक सीक्रेट रखें जब तक आप इस्तीफा न दे दें। अगर आपके मैनेजर को पता चल जाए कि आप छोड़ने वाले हैं, तो वे आपको जरूरी प्रोजेक्ट्स से बाहर कर सकते हैं या आपकी वफादारी पर शक कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याएं अपनी शादीशुदा जिंदगी के झगड़े, पारिवारिक कलह या गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ऑफिस में चर्चा का विषय न बनाएं। जब आप अपनी समस्याओं को बहुत ज्यादा शेयर करते हैं, तो लोग आपकी प्रोफेशनल क्षमता को कम आंकने लगते हैं। उन्हें लग सकता है कि आपका ध्यान काम पर नहीं है। साथ ही, ऑफिस गॉसिप के लिए आप एक आसान शिकार बन जाते हैं। #☝अनमोल ज्ञान #☝आज का ज्ञान #👉 लोगों के लिए सीख👈 #🌸 सत्य वचन #❤️जीवन की सीख