*हमने उनसे पूछा “क्या हुआ?”*
*वे बोले “जूते ने काट लिया।”*
*हम हैरान रह गए… अरे! क्या जूता भी काटता है?😀*
*एक दिन उन्हें जूते में तेल लगाते देखा।*
*हमने पूछा “अब क्या हुआ?”*
*वे बोले “जूता चूं-चूं करता है।”*
*वाह! मतलब जूता बोलता भी है! 😄*
*फिर एक दिन किसी के बारे में कहते सुना ,*
*“वो तो बस जूतों का यार है।”*
*तब समझ आया कि जूते दोस्ती भी निभाते हैं।😀*
*कल चाचा जी बेटे को डांट रहे थे*
*“तू तो जूते खाए बिना मानेगा नहीं!”*
*तब पता चला कि जूते खाए भी जाते हैं! 😄*
*होली पर देखा कि एक मूर्ख को गधे पर बैठाकर गले में जूतों की माला पहनाई गई।*
*तब समझ आया कि जूते सम्मान देने के काम भी आते हैं! 😂*
*फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को* *“गोल्डन बूट” दिया जाता है।*
*वाह! पुरस्कार में भी सोने का जूता!😀*
*किसी ने बताया कि विदेशी फ़िल्म और टीवी जगत में भी श्रेष्ठ कलाकारों को “गोल्डन बूट अवॉर्ड” दिया जाता है।*
*अब समझ नहीं आया कि सम्मान अभिनेता का हो रहा है या जूते का! 😄*
*जब किसी को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो लोग कहते हैं*
*“जूता सुंघाओ!”*
*तब ज्ञान मिला कि जूता औषधि भी है! 😅*
*शादी में दूल्हे की सालियाँ उसके जूते चुरा लेती हैं और वापस करने के बदले पैसे मांगती हैं।*
*ओह! मतलब जूते का अपहरण भी होता है* 😂
*गीत भी बना*
*मेरा जूता है जापानी…”*
*अर्थात जूते की नागरिकता भी होती है!😀*
*अब तक हमने जाना कि*
*🥾जूता काटता है*
*🥾जूता बोलता है*
*🥾जूता दोस्ती निभाता है*
*🥾जूता खाया जाता है*
*🥾जूता सम्मान दिलाता है*
*🥾जूता औषधि है*
*🥾जूते का अपहरण होता है*
*🥾और उसकी नागरिकता भी होती है!*
*फिर पंडित जी ने बताया कि जब भगवान श्रीराम वनवास गए, तब भरत ने उनकी खड़ाऊँ सिंहासन पर रखकर राजकाज चलाया।*
*अर्थात ,जूता राजा भी बन सकता है, और यदि भगवान का हो तो पूजनीय भी।*
*🙏जीवन का संदेश🙏🏻*
*एक साधारण-सी वस्तु “जूता” भी जिसके साथ रहता है, उसी के अनुसार सम्मान पाता है।*
*तो सोचिए... मनुष्य की संगति, व्यवहार और आचरण उसके जीवन को कितना ऊँचा उठा सकते हैं।*
*और एक बात और…*
*जूता हमेशा अपने जोड़ीदार के साथ रहता है।*
*एक टूट जाए तो दूसरा भी बेकार हो जाता है।*
*इसी तरह हमें भी अपने मित्रों, जीवनसाथी और परिवार का हर परिस्थिति में साथ निभाना चाहिए।*
*साधारण वस्तु, असाधारण संदेश🥾🥾* @🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐] @🌹श्री 🌹
#😵टाइम पास #😝 पकाऊ पोस्ट्स👻 #😂फनी जोक्स🤣