#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ जम्मू–श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा 30 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर 5 घंटे से भी कम रह जाएगा. 266.66 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चलने वाली 20 कोच वाली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन को खास तौर पर सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. ताकि बर्फबारी और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों में भी यात्रा बाधित न हो. ये सर्विस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और हर मौसम में भरोसेमंद यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी. #JammuKashmir #VandeBharat #Jammu #Srinagar #IndianRailway