अंतिम संस्कार के खर्च पर भाई ही बना भाई का काल... मां के तेरहवीं में बड़े भाई ने कर दी छोटे की हत्या!
गोरखपुर के पिपराइच (रतवैया) से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिस घर में अभी मां की मौत का मातम पसरा था, जहां तेरहवीं के कार्यक्रम में हर आंख नम थी... वहीं चंद रुपयों के खर्च को लेकर दो सगे भाइयों में तकरार शुरू हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई दुर्गविजय ने सारी मर्यादाएं लांघकर अपने छोटे भाई शुभम के सीने में सीधे गोली दाग दी! शुभम ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मां के जाने के गम के बीच इस कलयुगी भाई की हैवानियत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। रिश्तों का ऐसा कत्ल देखकर हर कोई स्तब्ध है!
#GorakhpurNews #Pipraich #CrimeNews #BreakingNews #Kalyug #CrimeInUP #ShockingIncident
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥