#😢ट्यूशन सेंटर की टूटी छत, 14 बच्चों की मौत 🗞️
पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार, 30 जून को एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. लाहौर पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घनी आबादी वाले काहना नउ इलाके में स्थित इस एकैडमी में सात से 13 साल की आयु के 30 से अधिक बच्चे क्लास ले रहे थे, तभी अचानक छत ढह गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए. लाहौर के पुलिस उप-महानिरीक्षक (अभियान) फैजल कामरान ने रिपोर्टरों को बताया, 'अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं.'
#🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट