जब भगवान ने भक्त के साथ मिलकर की कटहल की चोरी! 🍈🌸
भक्त और भगवान का रिश्ता कितना अनूठा होता है, यह श्री जगन्नाथ जी और संत माधव दास जी की इस अद्भुत लीला से पता चलता है।
एक दिन प्रभु ने माधव दास जी से कहा- "पुरी के राजा के बगीचे में बड़े मीठे कटहल लगे हैं, पर वो भेजता नहीं है।"
माधव दास जी ने कहा- "प्रभु! राजा मेरा शिष्य है, मैं कल मांग लाऊंगा। चोरी की क्या आवश्यकता?"
भगवान मुस्कुराए- "अरे नहीं! मांग कर खाने में वो मज़ा कहाँ, जो चोरी करके खाने में है!" रात के अंधेरे में दोनों बगीचे में पहुँचे। प्रभु ने संत जी को पेड़ पर चढ़ाया और कहा कि कटहल नीचे गिराना, मैं पकड़ लूँगा। संत जी पेड़ पर चढ़े और जोर से बोले- "प्रभु! यह वाला या वह वाला?"
आवाज़ सुनकर माली जाग गया। डंडा लेकर दौड़ा... और इधर लीलाधारी प्रभु अंतर्ध्यान हो गए!
माली ने अंधेरे में माधव दास जी को दो डंडे जड़े और रात भर बाँध कर रखा। सुबह जब उन्हें राजा के पास ले जाया जा रहा था, तब राजा ने अपने गुरु को बंधा देख क्षमा मांगी। संत जी ने मुस्कुरा कर सारी लीला कह सुनाई।
सुनकर राजा की आँखों में आँसू आ गए और उन्होंने पूरा बगीचा ही श्री जगन्नाथ जी के नाम कर दिया।
शाम को समुद्र किनारे जब प्रभु फिर मिले, तो मुस्कुराते हुए पूछा- "कहिए संत जी, रात कैसी कटी?"
माधव दास जी ने भी हँसते हुए जवाब दिया- "प्रभु! हम तो पिटे और रात भर बंधे भी रहे, लेकिन आप तो भागकर भी एक कटहल न ला सके! हमें देखिए, हमने तो पूरा बगीचा ही आपके नाम करवा दिया!" 😄🙏
कहते हैं आज भी वह बगीचा श्री जगन्नाथ जी के ही नाम पर है।
बोलो श्री जगन्नाथ महाराज की जय! 🚩
. !! जय जय श्री राधे-कृष्ण !!
➳ᴹᴿ̶᭄K̶u̶m̶a̶r̶ ̶R̶a̶u̶n̶a̶k̶ ̶K̶a̶s̶h̶y̶a̶p̶
ऐसी ही अनेकानेक पोस्ट पाने के लिये हमारे फेसबुक पेज ‘शिव पुराण ’ को फॉलो और लाईक करें हमारा पेज का लिंक हमारी फेसबुक पर देखें।
फेसबुक लिंक–
https://www.facebook.com/share/16z3CgT2xK/
#🪔मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 🌸🙏 #🌷शुभ गुरुवार #😇गुरुवार भक्ति स्पेशल🌟 #🌸जय सिया राम
https://www.facebook.com/share/17k2bcrKp8/
#🌸 जय श्री कृष्ण😇