Sunil Bishnoi
458 views
1 days ago
मोहब्बत कोई बड़ी कहानी नहीं होती,वो बस दो दिलों का धीरे-धीरे एक-दूसरे में घर बना लेना होता है। किसी की आदत बन जाना,उसकी आवाज़ में सुकून ढूँढ लेना,उसकी खामोशियों तक को समझने लगना शायद यही प्रेम का सबसे सच्चा रूप है। मोहब्बत हमेशा बड़े इज़हारों में नहीं मिलती, कभी-कभी वो रोज़ की छोटी-छोटी बातों में छुपी होती है।जैसे बिना वजह एक-दूसरे को याद कर लेना, थके हुए दिन के बाद सिर्फ़ एक आवाज़ सुनकर सुकून मिल जाना या फिर भीड़ भरी दुनिया में सिर्फ़ एक इंसान के पास दिल का ठहर जाना।धीरे-धीरे जब किसी की मौजूदगी दुआ जैसी लगने लगे,जब उसके बिना हर खुशी थोड़ी अधूरी लगे,तब समझ लेना मोहब्बत हो चुकी है क्योंकि प्रेम शोर नहीं करता, वो चुपचाप दो आत्माओं के बीच अपना घर बना लेता है। #💞जीवनसाथी #🏘 म्हारो राजस्थान🙏 #💃 राजस्थानी स्टाइल #✍शायरी #👌म्हाखो मारवाड़