क्या ख़रीदोगे ये बाज़ार बहुत महँगा है
प्यार की ज़िद न करो प्यार बहुत महँगा है
चाहने वालों की एक भीड़ लगी रहती है
आजकल आपका दीदार बहुत महँगा है
इश्क़ में वादा निभाना कोई आसान नहीं
करके पछताओगे इक़रार बहुत महँगा है
आज तक तुमने खिलौने ही खरीदे होंगे
दिल है ये दिल मेरे सरकार बहुत महँगा है
दे के ताज और हुकूमत भी खरीदा न गया
आज मालूम हुआ प्यार बहुत महँगा है
हम सुकूँ ढूँढने आये थे दुकानों में मगर
फिर कभी देखेंगे इस बार बहुत महँगा है
#💓ਸਿਰਫ ਤੇਰੇ ਲਈ #📗ਸ਼ਾਇਰੀ ਅਤੇ ਕੋਟਸ 🧾 #🧾 ਟੈਕਸਟ ਸ਼ਾਇਰੀ #👫ਮੈਂ ਤੇ ਓਹ #📄 ਜੀਵਨ ਬਾਣੀ