Rajeev Tomar
525 views
8 hours ago
*जनपद /मुजफ्फरनगर* *भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू (तोमर) का जिला अस्पताल पर धरना।।* *राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के पूर्व आह्वान पर आज संगठन ने जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कारों के साथ सीएमओ (CMO) कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।* किसानों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं,आरोप है कि बिना रिश्वत के अस्पताल में कोई काम नहीं होता। प्रसव (डिलीवरी), अल्ट्रासाउंड (400-500) और कर्मचारियों की जॉइनिंग तक के लिए 20,000 से 30,000 रुपये वसूले जाते हैं झगड़े के मामलों में मोटी रकम लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिससे पुलिस को मजबूरन बड़ी धाराओं में केस दर्ज करना पड़ता है डॉक्टरों पर आरोप है कि वे 90\% दवाइयां बाहर की लिखते हैं और जांचें भी बाहर के सेंटरों से कराकर मोटा कमीशन लेते हैं। सीनियर डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में कम जाते हैं और जूनियर लड़कों के भरोसे मरीजों को छोड़ दिया जाता है। साथ ही, डॉक्टर ओपीडी में भी देरी से पहुंचते हैं जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टरों द्वारा अपने निजी अस्पताल चलाने का भी मुद्दा उठाया गया। किसानों के उग्र रूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। लगभग 3 घंटे चले हंगामे के बाद सीएमओ और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया। जिसमें अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू करने और भ्रष्टाचार रोकने की मांग की गई है।खून के बदले वसूले जा रहे 1400 रुपयों पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।अगर 5 दिन के अंदर हमारी 18 मांगों का समाधान नहीं होता है, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी इस मोके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सैनी साजीद अल्वी नौशाद अल्वी शानू चौधरी जग्गम मुकेश गुर्जर अरुण कश्यप विनीत त्यागी नईम जमीर इसराइल जग्गम नौशाद जावेद सलमानी जावेद आकिल राणा इरशाद नसीम मेहरबान रिहान अली अमित अश्वनी रवि आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #ताजा खबरें #ताजा खबरें #ताजा खबरें #ताजा खबरें