जब जीवन में कोई समस्या आती है, तो वह केवल एक प्रश्न लेकर नहीं आती, अपने भीतर उसका उत्तर भी छिपाए होती है। अंतर केवल इतना है कि घबराया हुआ मन समस्या को देखता है, जबकि शांत मन समाधान को।
इसलिए परिस्थिति से मत डरिए। पहले स्वयं को स्थिर कीजिए, परमात्मा से शक्ति लीजिए और फिर पुरुषार्थ कीजिए। जहाँ विश्वास, धैर्य और सही दिशा में उठाया गया एक कदम होता है, वहाँ बंद दिखाई देने वाले द्वार भी खुलने लगते हैं।
याद रखिए, परमात्मा कभी ऐसी परीक्षा नहीं आने देते, जिसके साथ समाधान का मार्ग न हो।
#📃लाइफ कोट्स ✒️