#😱TMC सांसद पर हमला, रो-रोकर बेहाल📽️ पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की
सांसद मिताली बाग की कार पर हमला किया गया. पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया. यह घटना उस समय हुई जब मिताली बाग आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं. हमले में कार के शीशे टूट गए और सांसद के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं. दोनों को इलाज के लिए आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट#🆕 ताजा अपडेट#🎞️आज के वायरल अपडेट्स#📢 ताज़ा खबर 🗞️