घुटने की चोट के बाद ब्रेस पहनने में शर्म मत करो।
मेरे पास एक मरीज आया जिसने शादी में ब्रेस इसलिए नहीं पहना क्योंकि लोग सवाल पूछते थे। नतीजा — घुटना ठीक से heal नहीं हुआ और दोबारा तकलीफ शुरू हो गई।
ब्रेस कमज़ोरी की निशानी नहीं है। ये इस बात की निशानी है कि आपने अपनी सेहत को seriously लिया।
लोग दो दिन में भूल जाएंगे। आपका घुटना नहीं भूलेगा।
सही तरीके से ठीक हों। जल्दबाज़ी मत करें।#orthopaedic