STNEWSTVLKO™
629 views
5 days ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔴 क्राइम अपडेट बदायूं: कुंवरगांव थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया। बारात लेकर पहुंचे नेमचंद्र के बेटे नरेंद्र की शादी हुसैनपुर में संपन्न हुई। विदाई के समय 6 किन्नर मौके पर पहुंचे और 21 हजार रुपये नेग की मांग करने लगे। दूल्हा पक्ष द्वारा 2100 रु देने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और अभद्रता तक पहुंच गया। इसी बीच एक किन्नर ने गाड़ी से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें दूल्हे के भाई नरेंद्र को गोली लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।