*➡️भारतीय किसान यूनियन तोमर की मांग: नोचन्दी ट्रेन में डिब्बे बढ़ाए*
*🔶29 जून को लखनऊ जाने की तैयारियो के तहत अतिरिक्त डिब्बो की माँग*
*Ⓜ️सहारनपुर —* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार त्यागी से मुलाकात कर 29 जून को लखनऊ जाने वाले किसानों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक और जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा राव सलीम ने किया।
ज्ञापन में कहा गया कि नौचन्दी ट्रेन में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर किसानों के आने‑जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्टेशन मास्टर अनिल कुमार त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रेलवे प्रबंधन जितना संभव होगा अधिक से अधिक डिब्बे जोड़ने का प्रयास करेगा और किसानों को यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देशानुसार की जा रही है। रईस मलिक ने कहा कि 29 जून को लखनऊ जाकर किसान अपने मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाएंगे और रेलवे से समन्वय बनाकर यात्रा को सुगम बनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख इरशाद सलमानी, प्रदेश महासचिव अंतिस सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलफाम चौधरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जासीम तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद मलिक, मुन्ना भाई, असीम भाई, ग्राम प्रभारी इंतजार सिद्दीकी सहित कई किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मास्टर के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और आगे की तैयारियों और समन्वय पर जोर दिया।
Sent from WhatsApp
wa.me/919997095092?source=exsh
#सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट