ले. जनरल (रि.) अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस, बालाकोट स्ट्राइक में निभाई थी भूमिका
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को देश के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं. उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में काफी अनुभव है. जन. बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे. उनके निधन के बाद से यह पद खाली था.