Follow
नीरज रवि
@1418243122
206
Posts
190
Followers
नीरज रवि
547 views
2 months ago
*बैनर-पोस्टर बने जानलेवा: सर्किट हाउस चौराहा बना 'अंधा मोड़'* सतना शहर के सर्किट हाउस चौराहे पर लगे अनगिनत बैनर और पोस्टर अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। इन पोस्टरों के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि चौराहा एक 'अंधा मोड़' बन गया है। इस अव्यवस्था की वजह से यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आज दोपहर भी एक स्कूटी सवार युवती हादसे का शिकार होकर घायल हो गई। जिम्मेदारों की खामोशी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है! #💼सरकारी सेवा और योजना 👷
नीरज रवि
579 views
2 months ago
*आगामी त्यौहार के मद्दे नजर थाना ताला में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* *मैहर* आगामी त्यौहार होली और ईद को लेकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक , शांति सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने आमजन से की गई बैठक में अपील , इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शंकर सिंह ,प्रमोद त्रिपाठी जनपद सदस्य हीरेंद्र द्विवेदी. बिमलेश मिश्रा वार्ड पंच ,एवं अन्य गणमान्य नागरिक व सर्व समाज के लोग, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी #💼सरकारी सेवा और योजना 👷
नीरज रवि
620 views
2 months ago
*शाखा डाकपाल पिथौराबाद का उज्जैन में सम्मान* उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित डाक सेवक (जीडीसी) सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन करने पर सतना संभाग शाखा डाकपाल पिथौराबाद सुनीता भारती को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया। #💼सरकारी सेवा और योजना 👷