😎
पत्नी ने पति को मैसेज किया :-
ऑफिस से लौटते समय सब्ज़ी लेते आना,और हां..
पड़ोसन ने तुम्हारे लिये हैलो कहा है
पति:- कौन- सी पड़ोसन..?
पत्नी :- कोई नहीं,मैंने केवल इसलिए मैसेज के अंत में पड़ोसन का नाम लिखा ताकि मुझे यकीन हो जाए कि तुमने मेरा पूरा मैसेज पढ़ लिया....
अब कहानी में मोड़ है.....
पति :- लेकिन मैं तो पड़ोसन के साथ ही हूं..
तुम किस पड़ोसन के बारे में बता रहीं थीं ?
पत्नी :- कहां हो तुम ....?
पति :- सब्ज़ी मंडी के पास
पत्नी :- वहीं रुको, मैं अभी आती हूं..
10 मिनट बाद सब्ज़ी मंडी पहुंच कर पत्नी ने पति को फिर मैसेज किया:- कहां हो तुम ?
पति :- मैं आफिस में हूं,,अब तुम्हें जो सब्ज़ी ख़रीदनी है , खरीद लो..
कहानी में एक और मोड़
पत्नी:- पर मैं तो गुस्से में रिक्शा पकड़कर आ गई और मेरा पर्स भी घर रह गया
सब्जी तो दूर रिक्शा वाले का किराया भी कहा से चुकाऊँ....?
प्लीज़ जरा जल्दी आओ
पति: बेवकूफ पर्स तो लेकर आना चाहिए था ना.....ठीक है, मैं आ रहा हूं
पति(सब्जी मण्डी पहुंचकर):- कहां हो?
पत्नी:- घर पर ही हूं, अब सब्जी लेकर सीधे घर आ जाओ !
शिक्षा:- नारी से तो नारायण भी नहीं जीत पाए,नर क्या चीज़ है ??
😜😜😜😂😂😂 #😄 पति पत्नी जोक्स #😋 मनोरंजन की क्लास