नारी सुरक्षा से समझौता नहीं,
दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए
हेमंत सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ, RIMS की डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के माध्यम से दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दिलाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम के तहत 19 अप्रैल को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, वहीं 20 अप्रैल को रांची SSP कार्यालय का घेराव कर न्याय की मांग को और तेज किया जाएगा।
#🌷भाजपा 🟠 #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट