किसी ने मुझसे पूछा _ सर आप इतना लिखते हैं,, इतनी तारीफ करते हैं,, प्यार पर इतना लिखते हैं,, तो समझो जिसके लिए आप लिखते हैं वो आपको प्यार ही नहीं करता हो तो...? क्या आप बता पायेंगे की उस वक्त आप कैसा मेहसूस करोगे....
मैंने कहा ___
दर्द इस बात का नही कि कोई मुझसे प्यार नही करता,,,,मैने कभी चाहा भी नहीं कि कोई मुझे जबरदस्ती प्यार करे,, मैने हमेशा चाहा जिसे भी मुझसे प्यार हो, खुद से हो ,,कोई जबरदस्ती से किसी भी बंधन में जुड़ने की वजह से न करे,, या मै सब काम कर लेता हूं इसलिए भी ना करें,,
मैं उसकी जिम्मेदारी हुं ,उसने मेरा ख्याल होना चाहिए ना कि समाज क्या कहेगा, चार लोग क्या कहेंगे,, इस डर से वो मुझसे कभी प्यार न करे ,, उसे डर हो तो बस मुझे खोने का हो,, मेरे आंखों में आंसू न आ जाए कभी, कोशिश उसकी हर बार ये ही हो,,
मै चाहता भी नहीं कभी कि कोई मेरी अच्छाई से प्यार करे,, मैं ऐसा प्यार भी नहीं चाहता हूं जो मुझे हर रोज मेरे अवगुण गिणाए,,
मैने तो हमेशा ऐसा प्यार चाहा ,,मैं कैसा भी रहूं तो भी उसे अच्छा लगूं,, दिनभर धूप में काम करने से अगर थोड़ा सांवला भी हो जाऊं तो भी उसे अच्छा लगूं,,, कभी धूल मिट्टी की वजह से मेरे चेहरे पर मुंहासे भी हो जाए तो भी मैं उसे अच्छा लगूं,,
जब वो मुझसे कहीं दूर हो मोबाइल में नेटवर्क न हो, मुझे जब भी उसकी साथ की जरुरत पड़े तो उसे कभी मेरे मॅसेज या कॉल की जरुरत ही न पड़े, वो बिन बताए ही मेरे दिल की आवाज सुन ले,, मैं जब भी किसी तकलीफ में हूं तो वो बेशक मेरे लिए कुछ न कर सके बस मेरा हाथ थामे अपने साथ होने का एहसास करा दे मेरे लिए इतना ही बहुत है,,
मैं जब भी घबराऊं,, उसका एहसास उसे मेरे बिन बोले ही हो,,, मेरी आंखो में जब भी आंसू आएं दिल उसका भी उदास हो,,, देखे जब भी वो मुझे खिलखिलाकर हंसता हुआ,, मेरे हंसी की चमक उसकी आंखो में हो,, मुझे खोने का डर उसे हर पल हो,, मुझ में लाख खामियां हैं फिर भी मैं उसे कबूल होऊं, वो मुझ में कोई खूबी न ढूंढे, उसे हर हाल में बस मेरा साथ चाहिए हो,
वो जब भी भगवान जी के सामने दीपक जलाए तो सबसे पहले उनसे मेरे हाल चाल पूछती हो,,
उसे मुझ से प्यार तो हो पर उसे इसका एहसास न हो,, वो मेरी खुशी के लिए हर हद से गुजर जाए,, क्यों करता है वो मेरे लिए इतना सब,???? इस सवाल का उसके पास ज़बाब ही न हो
प्यार करने की कोई वजह न हो,,किसी को प्यार हो तो बेवजह हो,, किसी को मुझसे प्यार हो तो ऐसा हो.........
निस्वार्थ भाव से हो, एहसान गिनाकर ना हो........✍️♥️
#💑मेरे जीवनसाथी💍 #❤️ प्यार की कहानियां #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #💝 इज़हार-ए-मोहब्बत #💔मरीज-ए-इश्क❤