मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व हो रहा है कि मुझे Swarn Bharat Parivar Trust द्वारा Indira Gandhi Pratishthan के मार्स ऑडिटोरियम लखनऊ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में “राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि मेरे संघर्ष, मेहनत, आत्मविश्वास और उन सभी लोगों के प्यार व सहयोग का परिणाम है जो हर कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे।
मैं स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट श्री पीयूष पंडित जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र के पैरा खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए इतना प्रेरणादायक मंच प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र कुशवाहा जी, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल जी, Brainfra IAS के संस्थापक डॉ. अतुल शाक्य जी, Global Education Forum तथा आयोजन से जुड़े सभी सम्मानित लोगों का भी मैं धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और हमें सम्मान देकर गौरवान्वित किया।
जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब 2009 में भारतीय सेना में चयन के बाद एक गंभीर दुर्घटना के कारण मुझे C4-C5 सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का सामना करना पड़ा और जीवन पूरी तरह बदल गया। लेकिन माता-पिता, परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग ने मुझे कभी हारने नहीं दिया।
आज मुझे गर्व है कि मैंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा दुबई, दोहा कतर , ओमन, जॉर्डन और कजाकिस्तान जैसे देशों में अपने देश का नाम रोशन किया। मुझे पैरा एथलेटिक्स, पैरा टेबल टेनिस, FIDE पैरा चेस एवं अन्य खेलों में कई पदक जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही ओपन नेशनल, इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं और Grand Prix जैसे बड़े मंचों पर खेलने का अवसर मिला।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राज्य पुरस्कार” और विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानों के बाद अब “राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2026” मेरे लिए नई प्रेरणा लेकर आया है।
यह सम्मान मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों, साथियों और उन सभी लोगों को समर्पित करता हूँ जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में और बेहतर प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतना ही मेरा लक्ष्य है। 🇮🇳♿🏅
— हर्षवर्धन मणि दीक्षित
अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट इंडिया
UP Para Sports Association Department of Sports, MYAS, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Table Tennis Federation of India Myas Sports & Games for the Persons with Disability Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Paralympic Games TNC Sports NeoMotion Paralympic Committee of India Paralympic India Punjab National Bank @highlight Stag Global Tnc Asia Ultimate Table Tennis Ottobock Ottobock Kragujevac Ignazio Ottobock Punjabi Runners Pefi Uttarakhand Chapterl Government of UP Pramod Soni Sports Authority of India Peeyush Pandit World Para Athletics University of Plymouth Athletics Club Up Athletes International Table Tennis Federation ITTF Foundation ITTF-Oceania FIDE - International Chess Federation
#Harshvardhanmanidixit #Dixitharshvardhanmani #Harshvardhandixit #harshdixit #dixit #paratabletennis #हर्ष
#🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🇮🇳 देशभक्ति #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳 #💓 फ़ौजी के दिल की बातें #🌐 राष्ट्रीय अपडेट