Follow
Khabri Audio Platform
@khabriaudio
1,576
Posts
29,920
Followers
Khabri Audio Platform
9.6K views
6 years ago
दोपहर 2 बजे की प्रमुख ख़बरें
दोपहर 2 बजे की प्रमुख ख़बरें # पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश भर में विरोध, पटना में बैलगाड़ी और घोड़े पर प्रदर्शन, तो कर्नाटक में साइकिल पर बैठे पूर्व सीएम सिद्धारमैया। #LoC और नेपाल बॉर्डर से बड़े आतंकी हमले के प्लान में है आईएसआई, जम्मू-कश्मीर और बिहार को भेजा गया अलर्ट। #तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली कोरोना से संक्रमित, अस्‍पताल में भर्ती; CM चंद्रशेखर राव पर भी मंडराया खतरा, दोनों एक ही कार्यक्रम में हुए थे शामिल। #चीनी हैकर कर न दे बिजली गुल! चीन से आयातित बिजली उपकरणों की होगी सख्त जांच। #भारत-भूटान मिलकर बनाएगा 600 मेगावाट का हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वर्चुअली किए हस्ताक्षर। #Anupam Kher ने कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर को बताया दिमागी तौर पर कंगाल और बेरोज़गार, शशि के
दोपहर 2 बजे की प्रमुख ख़बरें - know more @Khabri Audio Platform #😨कराची में आतंकी हमला
Khabri Audio Platform
8.2K views
6 years ago
H-1B Visa: Trump के विरोध में उतरीं ये दिग्गज तकनीकी कंपनियां
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1 बी वीजा समेत विदेशियों को जारी होने वाले काम से जुड़े वीजा साल के अंत तक निलंबित करने के फैसले की अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने तीखी आलोचना की है। ट्रंप के इस फैसले का गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ ने भी विरोध किया है। बता दें कि दिग्गज गूगल कंपनी के सीईओ और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया कि अमेरिका की आर्थिक सफलता में अप्रवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने देश को तकनीक में वैश्विक रूप से अग्रणी बनाया है। उन्होंने कहा की मैं इस घोषणा से निराश हूं और हम अप्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। पिचाई ने ट्रंप की घोषणा को अमेरिकी आर्थिक संपत्ति को कमजोर करने वाला बताया। माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कहा, ट्रंप के फैसले का
H-1B Visa: Trump के विरोध में उतरीं ये दिग्गज तकनीकी कंपनियां - know more @Khabri Audio Platform #🌺 श्री गणेश
Khabri Audio Platform
6.3K views
6 years ago
चीन की हिमाकत के खिलाफ लोगों में रोष,शहर से बॉर्डर तक प्रदर्शन
पश्चिमी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई खूनी झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर जम्मू शहर से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों तक लोगों में बुधवार को भयंकर गुस्सा देखा गया। शहर में पूरे दिन चीन के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन होते रहे। कहीं लोगों ने सड़क पर टायर जलाए तो कहीं चीन का पुतला जलाकर रोष जताया, और कई जगहों पर चीनी सामान को आग के हवाले किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की शपथ भी ली। शहर के मुट्ठी और पटौली इलाके के लोग बुधवार को चीन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। इस दौरान वे चीन के विरुद्ध नारे लगा रहे थे और बंदेमातरम का जयघोष भी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चीन का झंडा भी जलाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चीन ने 1962 की जंग की ही तरह एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। स्थानीय निवासी
चीन की हिमाकत के खिलाफ लोगों में रोष,शहर से बॉर्डर तक प्रदर्शन - know more @Khabri Audio Platform #😨भारत-चीन विवाद हुआ हिंसक
Khabri Audio Platform
5.4K views
6 years ago
कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू, उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कोयला मंत्रालय गुरुवार से विभिन्न राज्यों की 41 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके माध्यम से इन खदानों को व्यावसायिक खनन के लिए निजी हाथों में सौंपा जाएगा। इससे देश के उद्योगों की कोयला संबंधी जरूरतें पूरी की जाएंगी। प्रधानमंत्री इस नीलामी प्रक्रिया के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन कोयला खदानों के वाणिज्यिक खनन के लिए अगले पांच-सात वर्षों के दौरान देश में 33,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। इन खदानों से राज्य सरकारों को सालाना करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। कोयला मंत्रालय ने बताया कि कोयला खनन क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत सरकार द्वारा आ
कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू, उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे PM - know more @Khabri Audio Platform #😨भारत-चीन विवाद हुआ हिंसक