machli jal ki

Naman News
1.3K views
27 days ago
#बंगाल चुनाव #सांसद रवि किशन गोरखपुर #रवि किशन का जवाब #मछली "4 मई के बाद 4 गुना ज्यादा मछली खाओ!" बंगाल में रवि किशन का अनोखा वादा, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में अब 'मछली' की एंट्री हो गई है। कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। रवि किशन ने चुटकी लेते हुए कहा कि "हम बिहार और यूपी की मछली बंगाल लाकर यहां के कुओं में डालेंगे।" ​इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि "4 मई के बाद (नतीजों के बाद) 4 गुना ज्यादा मछली खाओ।" रवि किशन का इशारा बंगाल की सत्ता में बदलाव और उसके बाद आने वाली 'खुशहाली' की तरफ था, लेकिन उनके इस देसी अंदाज ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। जहाँ उनके प्रशंसक इसे मजेदार बता रहे हैं, वहीं विरोधी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। देखिए रवि किशन का ये वायरल वीडियो।