#🆕 ताजा अपडेट #📢बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 🔴 #ममता बनर्जी #📹 ट्रेंडिंग वीडियो
"अहंकार में बिगड़ा खेल?",संजय राउत बोले— राहुल गांधी की सलाह न मानना ममता की बड़ी भूल।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बीच गठबंधन के साथियों में ही जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उन्होंने राहुल गांधी की सलाह मानी होती और गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा होता, तो आज बंगाल की स्थिति कुछ और होती।
संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है। राउत ने इशारों-इशारों में ममता बनर्जी के 'अकेले चलो' के फैसले को गलत बताया है। क्या ममता बनर्जी के इस फैसले से विपक्षी गठबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है? देखिए संजय राउत के इस विस्फोटक बयान पर हमारी विशेष रिपोर्ट।