😢दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

🇸𝙖𝙣𝙙𝙚𝙚𝙥__🇩𝙬𝙞𝙫𝙚𝙙𝙞🗞️✍🏿
52.9K ने देखा
11 घंटे पहले
#😢दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत #🆕 ताजा अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट यूपी के अंबेडकरनगर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
❥❃฿ℛ𝒶𝒿𝓀𝓊𝓂𝒶𝓇ℳ𝒶𝒽𝒶𝓊𝓇❥❃$
11.8K ने देखा
11 घंटे पहले
अंबेडकरनगर: सड़क पर खड़े राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 8 की मौतउत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार आधी रात एक रूह कंपकंपा देने वाला हादसा सामने आया है. जलालपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है. घटनाक्रम के अनुसार, रात करीब 12 बजे सड़क पर पहले दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी. इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हुए. लोग अभी घायलों को अस्पताल भेजने की तैयारी ही कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार में आई एक अनियंत्रित कार ने भीड़ को बेरहमी से रौंद दिया.#😢दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत #📢4 मई की अपडेट🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट