कांकेर न्यूज़

lndra.kumar.sahu
568 views
7 days ago
#छत्तीसगढ़ न्यूज़
lndra.kumar.sahu
566 views
7 days ago
#छत्तीसगढ़ न्यूज़
puran
633 views
3 months ago
बलरामपुर | बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सरकारी निर्माण में लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान ले ली। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर छठवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने न सिर्फ शिक्षा विभाग को झकझोर दिया है, बल्कि सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना 8 जनवरी 2026 की है और यह वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के माध्यमिक शाला खुटहन की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन के रूप में हुई है, जो कक्षा छठवीं का विद्यार्थी था। आलोक के पिता रमेश देवांगन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार को रोज की तरह आलोक स्कूल आया था। मध्यान्ह भोजन के बाद वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गए। आलोक भी वहां गया और भवन के छज्जे के नीचे खड़ा था। तभी अचानक कमजोर निर्माण के कारण छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और आलोक उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जनपद सीईओ निजामुद्दीन खान ने कहा कि छज्जा गिरने से छात्र की मौत हुई है और मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने भी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और लापरवाही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #cg #बलरामपुर न्यूज़ #छत्तीसगढ़ बलरामपुर न्यूज #बलरामपुर #बलरामपुर अपडेट
puran
465 views
3 months ago
कवर्धा में चूहे-दीमक की आड़ में बड़ा घोटाला उजागर | कवर्धा। जिले की धान खरीदी व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए इस धान की अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला 2024-25 खरीफ विपणन सत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बाजार चारभाठा और बघर्रा स्थित धान संग्रहण केंद्रों में भंडारित स्टॉक का जब भौतिक मिलान किया गया, तो भारी कमी पाई गई। सबसे गंभीर गड़बड़ी बाजार चारभाठा केंद्र में सामने आई, जहां से करीब 22 हजार क्विंटल धान कम मिला। मामला उजागर होने के बाद जब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने हैरान करने वाला तर्क दिया। अधिकारियों का कहना है कि चूहे, दीमक, कीड़े और नमी के कारण धान नष्ट हो गया, जिससे स्टॉक में भारी कमी दिखाई दे रही है। लेकिन इतने बड़े पैमाने पर धान के नुकसान को लेकर यह दलील लोगों के गले नहीं उतर रही। #कवर्धा जिला न्यूज़ #cg kawardha #cg #cg news #cg news जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। संग्रहण केंद्र प्रभारी पर फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने, डैमेज धान के फर्जी बिल लगाने, मजदूरों की फर्जी हाजिरी भरने और सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद संबंधित प्रभारी को तत्काल पद से हटा दिया गया है और प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है।