दुर्घटना हादसा

Naman News
522 views
3 days ago
#हादसा #कार #📹 वायरल वीडियो #बिहार का समाचार #बिहार समाचार पटना मरीन ड्राइव पर खौफनाक मंजर! धू-धू कर जल उठी करोड़ों की BMW, फायर ब्रिगेड ने ऐसे बुझाई आग। पटना के युवाओं और पर्यटकों के पसंदीदा स्पॉट मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई सफेद रंग की लग्जरी BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों और काले धुएं के गुबार से घिर गई। ​कार में धुआं उठता देख चालक और उसमें सवार लोगों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पर तैनात पुलिस और फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी इस भीषण आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जलकर खाक हो चुका था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग लगने की वजह इंजन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना के दौरान मरीन ड्राइव पर कुछ देर के लिए गाड़ियों की रफ्तार थम गई।
Naman News
112.8K views
13 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📰 बिहार अपडेट #हादसा #पटना न्यूज, नमन न्यूज की खबरें देखते ही देखते गंगा में समा गई स्कॉर्पियो, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !! Patna Scorpio Submerged in Ganga: बिहार की राजधानी पटना के दीघा स्थित पाटीपुल घाट पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला। शिवपुरी निवासी और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त राम नरेश सिंह अपनी पत्नी के साथ पूजा सामग्री विसर्जित करने घाट पहुंचे थे। स्कॉर्पियो को किनारे खड़ा कर वे जैसे ही नीचे उतरे, ढलान की वजह से गाड़ी धीरे-धीरे गंगा की ओर बढ़ने लगी। ​गफलत में वे हैंड ब्रेक (Handbrake) लगाना भूल गए थे। बुजुर्ग दंपत्ति अपनी आंखों के सामने अपनी गाड़ी को डूबते देख चीखते-चिल्लाते रहे, गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाना बेहतर समझा। स्कॉर्पियो धीरे-धीरे गहरे पानी में समा गई। सेवानिवृत्त शिक्षक की बेबसी और भीड़ की संवेदनहीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए 'नमन न्यूज' की यह विशेष रिपोर्ट।