महिमा

बालु राम कुमावत "गौपाल"
503 views
16 hours ago
अदितियौरिदितिरन्तरिक्षमदितिर्माता स पिता स पुत्रः। विश्वेदेवा अदितिः पंचजना अदितिर्जातमदितिर्जनित्वम्।। (यजुर्वेद) अर्थात- गौमाता ही स्वर्ग, अन्तरिक्ष, पृथ्वी, माता, पिता, पुत्र, सम्पूर्ण देव, पंचजन, भूत और भविष्य में होने वाले समस्त वस्तु समूह का आधार है। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
541 views
1 days ago
'गौकृषि से उत्पन्न अन्न' 'गौवंश की सेवा से प्राप्त पुण्य' 'गौरक्षा के महान कार्य से सृजित जीवन' यह त्रिकर्म ही नर नारी को अकाल मृत्यु और कलयुग की भयंकर पीड़ा से बचा सकते है। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
571 views
2 days ago
जय गाय माता, श्री सुरभ्यै नमः, जय नंदी भगवान प्रिय गौभक्तों से अनुरोध है कि गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौवंश की सेवा, सुरक्षा, सम्मान के लिए भारत सरकार से कानून की मांग हेतु 'हस्ताक्षर' कर समर्थन करने की कृपा करें। कोटिश धन्यवाद् #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
496 views
3 days ago
बाल स्वरूप कृष्ण भगवान गौमाताओं का दर्शन कर अति प्रसन्न होते है, वे अपने घुटनों के बल चल कर गोष्ठ में पहुँच जाते है, गौबर और गौमुत्र से स्नान करने लगते है, गौमय में लोटने लगते है, यह दृश्य देखकर माता यशोदा कहती है कि अरे कान्हा 'तू तो उस जन्म का शूकर है' कन्हैया वराह अवतार का स्मरण कर हँसने लगते है। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
549 views
4 days ago
गौवंश के पीठ पर उभरा हुआ कुक्कुद (खांदोळ) और थूई (झालर) है तो वास्तविक गाय या नंदी है, अन्यथा गौ के जैसा दिखने वाला मानव उत्पन्न जीव है। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
601 views
5 days ago
गौव्रत का अर्थ है कि आध्यात्मिक (भक्ति) धार्मिक (अनुष्ठान) सामाजिक (विवाह) कर्म के यज्ञ, नैवेद्य, महाप्रसाद में गौगव्य (गौदुग्ध, गौदधी, गौघृत, गौबर, गौमुत्र) का ही उपयोग करें। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
633 views
6 days ago
ग्वाल, किसान, गौपालक, गौशाला संचालक, गौदुग्ध उत्पादक से निवेदन है कि भगवान स्वरूप लीला अवतारी वैदिक गौवंश (देसी नस्ल) का संरक्षण और संवर्धन कर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के दिव्य कर्म का सहभागी बनें। #गौमहिमा
बालु राम कुमावत "गौपाल"
697 views
27 days ago
•गौस्वामी तुलसीदास जी ने 'विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार' कहकर भगवान श्री राम चंद्र का अवतार गौ के लिए होना लिखा है। •प्रभु श्री कृष्ण ने देवताओं के राजा इन्द्र का अहंकार तोड़ कर पूज्या गौमाता का पूजन कर गौआदर्श स्थापित किया है। •ईश्वर दत्तात्रेय त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) के अवतार है, गुरुदत्त सदा गाय माता के साथ ही रहते है। #गौमहिमा