#💣यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला 🤯 रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.गुरुवार को मॉस्को स्थित एक ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ, जिसके बाद वहां से काले धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह में दूसरी बार इस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें रिफाइनरी क्षेत्र से उठता धुआं और आग साफ दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह कार्रवाई हाल के रूसी हमलों का जवाब है।
ज़ेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने हाल ही में कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जिनसे नागरिक और सांस्कृतिक ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया। यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि ये हमले हाल के महीनों में सबसे विनाशकारी हमलों में शामिल थे। इससे पहले कीव के ऐतिहासिक और यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कीव-पेचेर्स्क लावरा परिसर के एक हिस्से पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले हुए थे, जिनमें कई लोगों की जान गई थी।