छिंदवाड़ा_की_खबरें

Assim Ak
627 views
2 months ago
छिंदवाड़ा परासिया के समाजसेवी शेंकी नागी द्वारा डायवर्टेड मार्ग का बोर्ड लगाया गया । चौरागढ़ मेला जाने वाले भक्त जनों के लिए सुलभ साधन उपलब्ध कराया गया । #छिंदवाड़ा_की_खबरें
Assim Ak
604 views
5 months ago
असीम खान द्वारा छिन्दवाडा पत्रकार हितों व अधिकारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा को आज 11 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा जायेगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई छिंदवाड़ा के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया के निर्देशानुसार 11 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रत्येक जिलों मे जिला कलेक्टर को पत्रकारिता जगत से जुड़े समस्त प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी संवाददाता ब्यूरो संपादक संपादकीय लेखनी लिखने वाले सभी पत्रकारों के हित व अधिकारों के लिए 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला प्रभारी एड. देवेंद्र वर्मा ने प्रेस को बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है उन्हें विभिन्न परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है प्रांतीय आवहाँन पर इसी तारतम्य मे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज सोनी व कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत पांडे के नेतृत्व मे छिंदवाड़ा मे वृहद स्तर पर पत्रकार दोपहर 1 बजे एकत्रित होंगे और रैली निकालकर पुलिस लाईन छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर अपनी माँगो के साथ डी जे साउंड लेकर सभी पत्रकारों के द्वारा अपनी एकता की मिसाल पेश कर मानसरोवर कांप्लेक्स से फव्वारा चौक ई एल सी चौक से वापिस होते हुए जनपद ऑफिस के सामने से जिला कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा 3 बजे तक पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री/ राज्यपाल महोदय के नाम 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा माँग पत्र में प्रमुख रूप से पत्रकारों के हितों से जुडी महत्वपूर्ण विभिन्न माँगो को शामिल किया गया है पत्रकार समाज का वह शसक्त स्तम्भ है जो जनता और शासन प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है बाबजूद आज भी पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सुरक्षा मानदेय और सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है इन्ही सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रातीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया ने शासन प्रशासन का ध्यान आकषर्ण किया है मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छिंदवाड़ा इकाई के जिला महा सचिव मनीष घोरसे ने सभी पत्रकारों को रैली मे शामिल होने व ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहने की अपील की है । #छिंदवाड़ा_की_खबरें
Assim Ak
463 views
5 months ago
असीम खान द्वारा छिनवाड़ा परासिया SDOP जितेंद्र सिंह जाट का जन्मदिन, समाजसेवियों ने थाने में मनाया खास जश्न कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के लिए समर्पित, परासिया SDOP जितेंद्र सिंह जाट का जन्मदिन स्थानीय पुलिस थाने परासिया में बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया 'जागते रहो' ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को खास बनाया। इस अवसर पर, श्री रिंकू रितेश चौरसिया और 'जागते रहो' समूह के सदस्यों ने SDOP श्री जाट को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी की उपस्थिति में थाने में केक काटा गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई, जिससे पुलिस और समाज के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और मजबूत हुए। यह आयोजन दिखाता है कि पुलिस अधिकारी केवल कानून व्यवस्था नहीं संभालते, बल्कि समाज के अभिन्न अंग हैं, जिनके विशेष दिवसों को सम्मानपूर्वक मनाया जाना चाहिए। SDOP जितेंद्र सिंह जाट ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और 'जागते रहो' ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। #छिंदवाड़ा_की_खबरें