बहराइच ब्रेकिंग#

D.Kant
625 views
6 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# # पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च # नानपारा नगर में शांति पूर्वक ईद उल अजहा पर्व मनाने के अपील # पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा में किया फ्लैग मार्च - ईद उल अजहा के मद्देनजर बुधवार की देर शाम कप्तान विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा के अतिसंवेदनशील इलाको का पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से शांति और सौहार्द पूर्ण वातारण में त्योहार मनाने की अपील की।बताते चले नानपारा इससे पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा भी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक करते हुए लोगों से गाइड लाइन के मुताबिक त्यौहार तथा अन्य कार्य संपन्न करते हुए कोई नई परंपरा नहीं डालने की हिदायत दी गई थी।उसी क्रम में नानपारा की संवेदनशीलता के मद्देनजर कप्तान ने संविधान चौक, राजा बाजार,पुरानी बाजार तथा कार्निया तिराहा तक पैदल मार्च करते हुए लोगों से परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की बात कही।पैदल मार्च के दौरान भारी संख्या में सिविल पुलिस,महिला पुलिस तथा पीएसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी,सी ओ पहुप सिंह,कोतवाल राजनाथ सिंह सहित समस्त निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक गण मौजूद रहे। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
D.Kant
223 views
7 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# # नगर में विभिन्न स्थानों पा जेयष्ठ माह के चौथे मंगलवार को भण्डारे का आयोजन # सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में धूमधाम से संयुक्त सहयोग से हुवा भण्डारे का आयोजन # नगर नानपारा में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इमामगंज बाईपास, नवाबगंज मोड़, तहसील नानपारा गेट तथा सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में पूनम मिश्र-दिनेश मिश्रा, मंजू सोनी-मनोज सोनी एवं डॉ. वीरांगना कान्त के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ शर्बत भी वितरित किया गया। शर्बत व्यवस्था गीता श्रीवास्तव एवं श्रीमती वंशिका के सौजन्य से की गई। भंडारे के आयोजन में अंकित मिश्रा ने 501 रुपये, श्रीमती रामा देवी ने 501 रुपये तथा नैनी सहाय ने 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
D.Kant
566 views
16 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# 17.05.2026 को समय करीब 09:30 बजे शाम को एक टाटा पंच कार जिसमें 6 लोग सवार थे, नानपारा से बहराइच की तरफ जा रहे थे तभी डिहवा पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात कंबाइन मशीन जो मटेरा से बहराइच की ओर जा रही थी, जिसने कार को टक्कर मार दी जिसमें सें 04 व्यक्ति मृत घोषित हो गये तथा 02 गम्भीर रुप से घायल हो गए सूचना पर थाना मटेरा व थाना नानपारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचते हुए घायलों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया तथा मृतको के शवों को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नाम अनिल कुमार पुत्र सुरेश निवासी मुकेरिया थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 40बर्ष, अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी हम्जापुरा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र 38 लगभग बर्ष,अनिल कुमार पुत्र श्याम नारायण निवासी मेटुकहा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 42 बर्ष, महेंद्र पाल पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुरवा मोहमदपुर थाना राम गांव जनपद बहराइच उम्र लगभग 45बर्ष और मजरूब का विवरण इस प्रकार है शिवम श्रीवास्तव पुत्र वेदप्रकाश निवासी चित्र शाला रोड थाना को.नगर जनपद बहराइच उम्र 30 बर्ष # बहराइच से धर्मेन्द्र कान्त की रिपोर्ट# अश्वनी कुमार पुत्र रामकमल निवासी ब्राम्हणीपुरा कोतवाली नगर जनपद बहराइच उम्र करीब 30 बर्ष
D.Kant
619 views
20 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# *एक्ट्रेस नविना बोले ने खुशी खान को पहनाया मिस बहराइच का ताज* नानपारा, बहराइच। नवाबगंज की खुशी खान के सिर सजा मिस बहराइच 2026 का ताज बहराइच जनपद के नवाबगंज क्षेत्र की प्रतिभाशाली मॉडल खुशी खान ने लखनऊ में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन एंड अवार्ड शो सीजन-3 में मिस बहराइच 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खुशी खान ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। खुशी खान, रज्जन खान की पुत्री हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेत्री नवीना बोले मौजूद रहीं। विजेता घोषित होने के बाद नविना बोले ने खुशी खान को सम्मानित कर ताज पहनाया। प्रतियोगिता में खुशी खान की आकर्षक ड्रेस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही उनकी ड्रेस को नानपारा स्थित अली बुटीक में विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। ड्रेस डिजाइनर इमरान मंसूरी ने बेहद कम समय में मेहनत करते हुए मात्र 25 मिनट में ड्रेस को तैयार कर अंतिम रूप दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्लास्टिक फ्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खुशी खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। खुशी खान की इस उपलब्धि से नवाबगंज सहित पूरे बहराइच जनपद में खुशी का माहौल है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
D.Kant
530 views
21 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर,वर्मा होन्डा एजेंसी और रस्तोगी बंधुओ द्वारा गांधीपार्क में बड़े मंगलवार पर भब्य भंडारे का आयोजन किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर समिति की सचिव डा वीरांगना कान्त ने बताया आज दोपहर 12 बजे से शिवांगी श्रीवास्तव के सौजन्य से अपने पति विशाल कुमार के जन्मदिन पर मन्दिर प्रांगण में विशाल भंडारे व शाम आरती से पूर्व हनुमान चालीसा व बूंदी गुड़ चना प्रसाद दिया गया।सॉफ्ट पटेल एकेडमी की एक्सिक्यूटिव निर्देशक गीता श्रीवास्तव ने बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूजन संतोष पाण्डेय,राम गोपाल मिश्रा रानी पाण्डेय,विवेक पाण्डेय ,केतकी सिंह शैलेन्द्र कुमार और अरुणेंद्र कान्त उपस्थित रहे। गांधी पार्क में बनारसी रस्तोगी के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजन रस्तोगी,रवि रस्तोगी एवं समस्त रस्तोगी परिवार उपस्थित रहा। # बहराइच से धर्मेन्द्र कान्त की रिपोर्ट# रस्तोगी परिवार उपस्थित रहा। वर्मा होन्डा एजेंसी पर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया।
D.Kant
583 views
1 months ago
#बहराइच ब्रेकिंग# नानपारा तहसील दिवस में महिला ने लगाया जमीन कब्जे का आरोप बहराइच के नानपारा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने अचानक पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला ने अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह की चेतावनी भी दी। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया गया है। उसने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने मामले को शांत कराने के सारे प्रयास विफल रहे। जिलाधिकारी ने महिला को मामले की जांच कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में इस घटना के बाद कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
D.Kant
4K views
1 months ago
#बहराइच ब्रेकिंग# # चौपहिया वाहन रोक कर नकदी व जेवर की लूट# नानपारा चौपहिया वाहन के आगे लकड़ी का लट्ठा फेंक नगदी व जेवरात लुटे। शुक्रवार देर शाम लगभग शाम सात बजे मल्हीपुर के रामपुर से थाना खैरीघाट के रायगंज वापस जा रहे थे ।नानपारा इलाके के ककरी मार्ग स्थित अली बहादर भट्ठे के पास भुठ्ठे के खेत मे छिपे बदमाशों ने गाड़ी पर लकड़ी का लट्ठा फेंक दिया जैसे ही चालक नरेंद्र ने गाड़ी रोकी बदमाशों ने गाड़ी मे सवार 27 वर्षीय दिलीप कुमार 28 आरती देवी , 40 वर्षीय तिलकराम 60 वर्ष जगरना, 23 वर्ष बसंती पर हमला कर 16 हजार की नगदी , मंगलसूत्र बालियां लूट ली। सूचना पर पहुचीं डायल 112 ने घायलों को सीएचसी नानपारा भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
D.Kant
555 views
2 months ago
#बहराइच ब्रेकिंग# #सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर में बैठक सम्पन्न #
D.Kant
516 views
3 months ago
#बहराइच ब्रेकिंग# *रंगबिरंगा फूला रा दरिया में,आज श्याम धणी विराज्या रे।* *मोरपंख माथां चमकै,चंदन रो तिलक साज्या रे।* *घणो सुहावो दरबार सजीयो,खुशबू सूं महक्यो आँगण सारो।* *जाको देख्या एक बार,वो बोल्या म्हारो श्याम पियारो।।* बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा एवम ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा के नेतृत्व में फलाहारी प्रसाद की ब्यवस्था मिल परिसर में रुपईडीहा बाबागंज,अगैया क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए की गई थी इस अवसर पर आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक वर्मा ,ब्रिज मोहन सिंह रवींद्र यादव सहित हजारों श्याम भक्त की उपस्थित में निशान चढ़ाने वालो का भब्य स्वागत किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर कृष्णपुरी रुपईडीहा रोड नानपारा,विश्वनाथ मंदिर पर प्रभारी निरीक्षक राज नाथ सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल मौजूद रहा। जुब्लीगंज निवासी हरी शर्मा सुरेश शाह,नरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल,पीयूष डालमिया,उमेश शाह,चन्दन शाह संत बहादुर वर्मा सहित हजारों की संख्या में श्याम प्रभु के भक्तजन निशान लेकर नृत्य करते हुए स्टेशन बाजार स्थित खाटू श्याम राणी सती श्याम प्रभु मन्दिर में चढ़ाया गया। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
D.Kant
528 views
3 months ago
#बहराइच ब्रेकिंग# #हर्षोल्लास के साथ भक्तजनों ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व # बहराइच : महाशिवरात्रि का पर्व के अवसर पर नगर नानपारा के जलाभिषेक करने वाले भक्तजनों की उमड़ी भीड़। महाभारत कालीन शिवाले बाग स्थित शिव मंदिर,विश्वनाथ मंदिर काली कुंडा स्थित शिव मन्दिर,रुपईडीहा रोड स्थित योगेश्वर महादेव शिव मंदिर एवम कृष्णपुरी स्थित सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर स्थित सिद्धिपीठ शिवलिंग में जलाभिषेक करने वालो का भारी भीड़ दिखी।इसी क्रम में आज श्री नवयुवक कांवरिया संघ नानपारा के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 15 फरवरी 2026 दोपहर 1:00 बजे पटेल नगर से शिव बारात निकाली जाएगी और पूरे नगर में शोभा यात्रा भ्रमण की जाएगी अतः आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है की समय से पहुंचकर पुण्य के भागी बने। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#