#💐महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि💐
महान विचारक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् #महात्मा_ज्योतिबा_फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
ज्योतिबा फुले जी की दृष्टि ने समाज के उपेक्षित वर्गों को अधिकार, सम्मान और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देकर भारतीय समाज की चेतना को नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की ज्योति जलाकर जन-मन में नई आशाओं का संचार किया। स्त्री-शिक्षा व समता आधारित समाज की उनकी निरंतर साधना हमें अधिक न्यायपूर्ण और संवेदनशील भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
#MahatmaJyotibaPhule #jyotibafule