बिहार न्यूज

Newsgenix
532 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर (फैसल खान) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों के अलावा खान सर पर भी FIR दर्ज की है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस धारा के तहत खान सर को कौन-कौन सी सजा हो सकती है। दरअसल, खान सर के कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी में कदमकुआं थाने में दर्ज मामले की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। मामले से जुड़ा नया वीडियो सामने आने के बाद खान सर पर भी एफआईआर दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आर्म्‍स एक्‍ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज क‍िया है। खान सर के दो सुरक्षा गार्ड जेल भी भेजे जा चुके हैं। पुलिस द्वारा धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने के बाद अब खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बता दें कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) में 'हत्या के प्रयास' से जुड़ी पुरानी IPC धारा 307 को अब बीएनएस की धारा 109 में बदल दिया गया है। पुलिस ने खान सर पर इसी धारा के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा के तहत 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में अग्रिम जमानत भी नहीं मिलती है। - भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत पुलिस संगीन और गैर-जमानती अपराध के तहत कार्रवाई करती है। - इस धारा के तहत पुलिस को यह अधिकार होता है कि वह घटना की जानकारी मिलते ही बिना किसी वारंट के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सकती है। - पुलिस पीड़ित या चश्मदीद की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज करती है। - पुलिस घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत, हथियार, CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान रिकॉर्डिंग सहित इकट्ठा करती है। - जांच पूरी होने के बाद पुलिस कोर्ट में सबूतों और गवाहों के आधार पर चार्जशीट दाखिल करती है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 109 के तहत उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाती है, जो खुद अपराध नहीं करते, लेकिन अपराध के लिए किसी को उकसाते हैं या साजिश रचते हैं या फिर अपराध को अंजाम देने में अपराधी की मदद करते हैं। उदाहरण के लिए अगर मान लीजिए 'A' ने 'B' को हत्या या चोरी करने के लिए उकसाया और 'B' उस उकसावे में आकर अपराध कर देता है, तो 'A' पर धारा 109 के तहत मामला दर्ज होगा। यानी उकसाने वाले पर भी वही कार्रवाई होगी, जो मुख्य आरोपी पर होगी। #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #KhanSir #Patna #BNS #FIR #📰 बिहार अपडेट #Newsgenix
Newsgenix
528 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट बिहार में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है. निशांत कुमार 1 जून को बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, अधीक्षक और विभागीय निदेशक शामिल होंगे. बैठक में इलाज, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर अगले 15 दिनों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. #Newsgenix
Top News.in
5.7K views
2 days ago
#🏥अस्पताल में आग लगने से कई मौतें 🤯 दिल्ली के मालवीय नगर के होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में तड़के सुबह भीषण आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. ये आग अस्पताल के 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी. इसके बाद देखते ही देखते पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं भर गया. सुबह 3 बजे भड़की आग, मौके पर पहुंचीं 12 गाड़ियां हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला. सभी को तुरंत दूसरे सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. अग्निशमन पदाधिकारी आर.एन. पांडेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, हमें सुबह करीब 3 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी. जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो स्थिति बेहद खराब थी. पूरा आईसीयू वार्ड घने और काले धुएं से भरा हुआ था. अधिकारी ने आगे बताया कि राहत की बात ये है कि 20 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. अस्पताल स्टाफ पर भागने का आरोप इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर संवेदनहीन होने के आरोप लगाए हैं. एक पीड़ित परिजन ने रोते हुए बताया कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे. इस हादसे में उनकी जान चली गई. परिजन का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और सभी कर्मचारी मरीजों को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए. यहां तक कि अस्पताल प्रशासन ने मृत मरीजों के शव तक परिजनों को मुहैया नहीं कराए. अग्निशमन अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि जब उनकी टीम पहुंची, तो अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ वहां से गायब था. जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आगे सभी तरह की जांच कराई जा रही है और मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स