#😮एयरस्ट्राइक का कहर, 200+ की मौत🚀 नाइजीरिया के योबे राज्य में सैन्य एयर स्ट्राइक के दौरान एक बाजार पर हमला होने से 200 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिससे सैन्य कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह स्ट्राइक आतंकियों को मार गिराने के लिए किया गया था. लेकिन मासूम लोग इसके शिकार हो गए.
यह बाजार कहां था?
जिल्ली मार्केट नाइजीरिया के योबे राज्य में है. यह जगह बोर्नो राज्य की सीमा के पास है. यही वो इलाका है जहां बोको हराम का सबसे ज्यादा असर है. लोग वहां अपना रोजमर्रा का सामान खरीदने-बेचने आए थे.
कितने लोग मारे गए?
योबे के गेइदाम जिले के फुचिमेराम वार्ड के काउंसलर लावान जाना नूर गेइदाम ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा कि इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक बताया. तीन अन्य स्थानीय लोगों और एक अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था के अधिकारी ने भी इस हमले और मौतों की तादाद की पुष्टि की.
नाइजीरिया में यह लड़ाई क्यों चल रही है?
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में बोको हराम नाम का एक खतरनाक आतंकी संगठन काफी समय से सक्रिय है. यह संगठन * के नाम पर हिंसा करता है. इस संगठन ने पिछले कई सालों में हजारों लोगों को मारा है और लाखों लोगों को उनके घरों से भागने पर मजबूर किया है. नाइजीरिया की सेना इन आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.
#🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स