न्यूज

Rajeev Tomar
567 ने देखा
1 दिन पहले
*जनपद/ मुजफ्फरनगर* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बैंक समस्याओं को लेकर LDM को सौंपा ज्ञापन 8 जून को आंदोलन की चेतावनी* मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आज किसानों की विभिन्न बैंकिंग समस्याओं को लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को एक 13-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो संगठन 8 जून को LDM कार्यालय पर घेराव और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद के विभिन्न बैंकों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने और उसकी लिमिट बढ़वाने के लिए अनावश्यक चक्कर कटवाए जा रहे हैं। साथ ही, बैंकों में किसानों के साथ होने वाले व्यवहार पर कड़ा एतराज जताते हुए मांग की गई कि बैंक स्टाफ सुबह 10 बजे अपनी सीट पर मौजूद रहे ताकि किसानों के कार्यों में देरी न हो। ऋण वितरण में पारदर्शिता लाई जाए और पात्र किसानों को बिना देरी के लोन उपलब्ध कराया जाए ऋण खाता बंद होने के बाद भी किसानों के रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए जा रहे, जिससे उन्हें भविष्य में परेशानी होती है। सरकारी योजनाओं (जैसे फसल बीमा) की जानकारी गांवों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं। रेलवे स्टेशन स्थित बंधन बैंक में राकेश देवी नामक महिला किसान को पॉलिसी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई। प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के ऋणों के पुनर्गठन और ब्याज में छूट की मांग। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि बैंक अधिकारी और किसान संगठनों के बीच नियमित बैठकें होनी चाहिए ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। ज्ञापन के अंत में नोट के माध्यम से प्रशासन को सचेत किया गया है कि यदि इन मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 8 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी LDM प्रशासन की होगी। *इस दौरान जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी,,भूरा हाथी, सद्दाम,मुस्तफा राणा, नौशाद, अन्य उपस्थित रहे।।* #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #न्यूज़
Rajeev Tomar
1.9K ने देखा
2 दिन पहले
*देहरादून/उत्तराखंड।।* *भाकियू (तोमर) की बैठक में रणनीति तैयार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।।* **मनीष बने देहरादून जिला संयोजक; शिमला बाईपास पर कार्यकर्ताओं की जनसभा के साथ किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत।।* देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक महत्वपूर्ण बैठक शिमला बाईपास स्थित मनीष के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई। प्रशासन को चेतावनी: "जल्द होगा बड़ा आंदोलन बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने तेवर कड़े करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन देहरादून में एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनीष को देहरादून जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें कमान सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द जिले में संगठन को ब्लॉक और ग्राम स्तर तक सक्रिय करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम, दीपक तोमर, हीरा बालियान, इरशाद, अमित, मेहरदीन, इरफान, शेरदीन, नितिन राठी, सचिन, आनंद शर्मा और मुस्तकीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #🆕 ताजा अपडेट #न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #news
Rajeev Tomar
478 ने देखा
2 दिन पहले
*छपार,मुजफ्फरनगर* *छपार में भाकियू (तोमर) की जनसभा, संजीव तोमर ने तहसील प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा* (मुजफ्फरनगर) जनपद के गांव छपार में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर हुंकार भरी गई। पंचायत में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसानों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए संजीव तोमर ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया।बिजली-पानी की किल्लत से जूझ रहा अन्नदाता पंचायत में उपस्थित किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि इस भीषण गर्मी में खेती करना दूभर हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि:खेती के लिए बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है।नहरों और रजवाहों में पानी की भारी किल्लत है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।बजार में खाद की कालाबाजारी और किल्लत बनी हुई है संजीव तोमर ने कहा,जो किसान पूरे देश का पेट पालता है, सरकार उसे वह तवज्जो नहीं दे पा रही है जिसकी वह हकदार है। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए किसान को तरसाया जा रहा है संगठन के मुख्या चौधरी संजीव तोमर ने तहसील प्रशासन, विशेषकर SDM सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम बिना 'सुविधा शुल्क' के नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया गया कि अधिकारी किसानों के फोन नहीं उठाते और जब किसान अपनी समस्या लेकर तहसील जाते हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।संगठन के चीफ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि भाकियू (तोमर) हमेशा से शोषण के खिलाफ लड़ता आई है। उन्होंने घोषणा की कि प्रशासन की कार्यशैली में सुधार न होने पर जल्द ही जनपद में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।पंचायत के दौरान संगठन की मजबूती के लिए ताहिर को ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, पश्चिम यूपी प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, अजय त्यागी मुकेश गुर्जर, अरुण, हीरा बालियान, जग्गम, इस्राईल, मुस्तफा, साजिद और इरशाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर #न्यूज़