#📰 बिहार अपडेट#bihar में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए nitish सरकार एक नया आदेश जारी किया!#बिहार में शराबबंदी गर्व कि बात 🤗#ये कैसी शराबबंदी
"पैसा कमाने के लिए कोई कोठे पर जाएगा क्या?" शराबबंदी पर BJP मंत्री दिलीप जायसवाल का विवादित बयान!
बिहार में शराबबंदी (Liquor Ban) और इससे राजस्व (Revenue) के नुकसान को लेकर छिड़ी बहस के बीच बिहार सरकार के मंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा और विवादित बयान सामने आया है। शराबबंदी से राजस्व के नुकसान की दलीलों को खारिज करते हुए दिलीप जायसवाल ने तीखा हमला बोला और कहा कि "पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर जाएगा?" उन्होंने शराबबंदी को बिहारियों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि शराब से विकास नहीं हो सकता और शराबबंदी हटाने के लिए शराब माफिया व शराब प्रेमी बौखलाए हुए हैं। जानिए दिलीप जायसवाल के इस बयान पर क्यों मचा है सियासी बवाल!
#📰 बिहार अपडेट#bihar में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए nitish सरकार एक नया आदेश जारी किया!#बिहार में शराबबंदी गर्व कि बात 🤗#ये कैसी शराबबंदी#जीतनराम मांझी
"शराबबंदी सही, पर सुधार जरूरी!" जीतन राम मांझी का बड़ा यू-टर्न, CM सम्राट चौधरी से की यह मांग!!
केंद्रीय मंत्री व 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए इसकी समीक्षा की मांग की है। मांझी ने कहा कि शराबबंदी का उद्देश्य सही है, लेकिन इसकी आड़ में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी हो रही है और गरीब व निर्दोष लोग फंस रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि बिहार में 'गुजरात मॉडल' की तर्ज पर नियमों में सुधार किया जाए ताकि कानून का दुरुपयोग रुके और निर्दोषों को राहत मिल सके।