रामनवमी गाना आ रहा है 🙏जय श्री राम 🙏

sn vyas
531 views
3 days ago
. 🧘भक्त की पहरेदारी🧘 🛐जब तुलसीदास जी काशी (वाराणसी) में रहकर रामचरितमानस लिख रहे थे, तब उसकी लोकप्रियता और बढ़ते प्रभाव को देखकर कुछ ईर्ष्यालु लोगों ने उस पवित्र ग्रन्थ को चुराने या नष्ट करने की योजना बनाई। उन्होंने दो चोरों को रात के समय तुलसीदास जी की कुटिया में चोरी करने के लिए भेजा।🛐 🤹 जब चोर तुलसीदास जी के घर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि कुटिया के बाहर दो अत्यन्त सुन्दर और तेजस्वी राजकुमार हाथ में धनुष-बाण लिए पहरा दे रहे हैं। उनके तेज को देखकर चोर डर गए और वापस लौट गए।🤹 🧑‍🍼 चोरों ने अगली रात फिर प्रयास किया, लेकिन उन्हें फिर से वही दो धनुर्धारी पहरेदार वहाँ मिले। ऐसा लगातार कई रातों तक हुआ। अन्त में चोरों के मन में यह जानने की व्याकुलता हुई कि आखिर ये रक्षक कौन हैं।🧑‍🍼 🪴अगले दिन सुबह वे चोर तुलसीदास जी के पास पहुँचे और उनसे पूछा–‘बाबा! वे दो सांवले और गोरे रंग के धनुर्धारी युवक कौन हैं जो रात भर आपकी कुटिया के बाहर पहरा देते हैं ?’ जब तुलसीदास जी ने यह सुना, तो वे फूट-फूट कर रोने लगे। वे समझ गए कि स्वयं भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी उनके तुच्छ घर की और उनकी रचना की रक्षा के लिए रात भर जागकर पहरा दे रहे थे।🪴 🌷 तुलसीदास जी को बहुत आत्मग्लानि हुई कि उनके कारण उनके प्रभु को इतना कष्ट उठाना पड़ा। कहते हैं कि इसके बाद उन्होंने अपनी कुटिया का सारा सामान दान कर दिया और केवल प्रभु के चरणों में ध्यान लगाया। दूसरी ओर उन दोनों चोरों का हृदय परिवर्तन हो गया, उन्होंने चोरी छोड़ दी और प्रभु के भक्त बन गए।🌷 🙏यह प्रसंग तुलसीदास जी की अनन्य भक्ति और भगवान की अपने भक्त के प्रति वत्सलता का अनुपम उदाहरण माना जाता है। इस प्रसंग का वर्णन भक्तमाल और तुलसीदास जी के जीवन चरित्र में प्रमुखता से मिलता है। 🙏 ॥जय श्री राम॥🙏 #🙏🏻सीता राम #🎶जय श्री राम🚩
Purshottam Lal
1.9K views
4 days ago
राम नाम गुन चरित सुहाए।जनम करम अगनित श्रुति गाए।।जथा अंनत राम भगवाना।तथा कथा कीरति गुन नाना।। भावार्थ: वेदोंने श्रीरामचन्द्रजीके सुन्दर नाम,गुण, चरित्र,जन्म आ और कर्म सभी अनगिनत कहे है।जिस प्रकार भगवान् श्रीरामचन्द्रजी अनन्त है,उसी तरह उनकी कथा, कीर्ति और गुण भी अनन्त हैं।। जय श्रीराम 🙏 #🎶जय श्री राम🚩