🌷पौष पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻💐

अमित कुमार
2.5K views
3 months ago
#🪔पौष पूर्णिमा🌸💮 पौषे मासि महापुण्ये पूर्णिमायां विशेषतः। स्नानदानजपैः पुण्यं कोटिगुणं प्रवर्धते॥ अर्थ :-पौष मास की पूर्णिमा अत्यंत पुण्यदायी होती है। इस दिन किया गया स्नान, दान और जप सामान्य दिनों की अपेक्षा करोड़ों गुना फल प्रदान करता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व है, मान्यता है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, भगवान विष्णु एवं सूर्यदेव की आराधना तथा साधु-संतों को अन्न-वस्त्र दान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस तिथि को मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है, इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी पावन तिथि से प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ भी होता है, पौष पूर्णिमा के दिन संगम में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। पौष पूर्णिमा की शुभकामनाएँ! माँ गंगा का आशीर्वाद और महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे!🙏❤️ हर हर महादेव🙏 🔱🚩 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🌞 Good Morning🌞 #🌷पौष पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻💐 #🌹 पौष पूर्णिमा 🌹