#📲मोबाइल पर तेज आवाज के साथ अलर्ट🚨 #🆕 ताजा अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
शनिवार सुबह अचानक लाखों मोबाइल फोनों पर सायरन जैसी आवाज के साथ 'Extremely severe alert' मैसेज आया, इससे लोग घबरा गए. हालांकि, यह कोई आपदा नहीं थी बल्कि भारत सरकार द्वारा किया गया एक टेस्ट था. इस मैसेज के जरिए Cell Broadcast सिस्टम की जांच की गई, जो आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के लिए बनाया गया है. मैसेज में साफ लिखा था कि यह एक परीक्षण है और किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है. इस नई तकनीक को आपदा प्रबंधन के लिए अहम कदम माना जा रहा है.