रीना रॉय के बचपन का नाम सायरा अली था.उनके पिता का नाम सादिक अली एक एक्टर थे. उनकी मां शारदा राय भी एक्ट्रेस रहीं हैं. रीना रॉय के जब माता-पिता का तलाक हो गया तो उनकी मां ने उनका नाम बदल दिया. उन्होंने रूपा रॉय नाम रख दिया. रीना रॉय ने घर चलाने के लिए बार में डांस किया. रीना रॉय को फिल्मों में पहला मौका डायरेक्टर बीआर इशारा ने दिया था. उन्होंनी ‘नई दुनिया नए लोग’ फिल्म में ब्रेक दिया था. बीआर इशारा ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी. रूपा राय से वह रीना रॉय बन गईं. रीना रॉय का नाम बदला तो किस्मत भी बदल गई. ‘कालीचरण’, ‘जख्मी’, ‘उधार का सिंदूर’ और ‘नागिन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया. रीना रॉय ने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी. हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और दोनों के बीच तलाक हो गया.
#thebollywoodradio
#filmy_duniya_seens