IPL 2020: UAE में स्टेडियम में दर्शकों को आने की मिल सकती है अनुमति
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के आयोजन के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) तैयार दिख रही है। IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग रविवार को होनी है, लेकिन इससे पहले ही ECB ने कहा है कि यदि सरकार की अनुमति मिलती है तो स्टेडियम में 30-50 प्रतिशत दर्शकों को आने की छूट दी जा सकती है।