भारतीय किसान यूनियन तोमर का किसानों की समस्याओं को लेकर NH-334A कार्यालय पर चार घंटे चला धरना
गाजियाबाद, 25 अगस्त 2026। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार NH-334A के गाजियाबाद स्थित एक्शन ऑफिस पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद प्रधान ने किया।
धरने के दौरान अधिकारियों के समक्ष किसानों की कई समस्याएं रखी गईं, जिनमें से काफी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
शेरपुर खद्दर के नदी के पुल की समस्या को किसानों ने प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लगभग एक माह के भीतर पुल को हटाने/उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा कुछ किसानों की जमीन करीब 85 वर्ष पूर्व NH हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई थी। किसानों का कहना था कि उक्त जमीन के कागजात उन्हें आज तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस मामले में ADM मुजफ्फरनगर को पत्र भेजने की कार्रवाई की गई है और अधिकारियों ने अगले सप्ताह तक किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
धरने में हापुड़ जिला अध्यक्ष, हापुड़ जिला प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, शमशाद अहमद, अरुण कश्यप की टीम, हरविंदर की टीम, नूरहसन की टीम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग जारी रखी जाएगी
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #किसान #kissan #Whatsaap status😍😍 #kissan ekta jindabad,,,