लखनऊ की जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाया
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की. 5 अप्रैल (रविवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराया. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 157 रनों के लक्ष्य को एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. कप्तान ऋषभ पंत ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.
आखिरी ओवर में जब टीम को 9 रनों की जरूरत थी, तब ऋषभ पंत ने तीन चौके लगाकर मैच खत्म कर दिया. जैसे ही जीत का चौका लगा, कैमरा स्टैंड में बैठे लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर गया. गोयनका काफी भावुक नजर आए और तालियां बजाते दिखे. बाद में गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को गले से लगाया और उनका उत्साहवर्धन किया.
#LSGVsSRH #IPL2026 #RishabhPant #ATCard #AajtakSocial #AajTakCricket
[ IPL 2026 | LSG | SRH | Rishabh Pant | Sanjeev Goenka ]
#😎ऋषभ पंत #🏏लखनऊ ने 5 विकेट से मैच जीता💪🏻 #🏆TataIPL2026 #🏏T20 अपडेट 📰 #🏆खेल जगत की अपडेट