Rinku Singh

Top News.in
5.1K views
2 days ago
#🛕बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे रिंकू सिंह 😊 भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज इन दिनों अपनी वाराणसी यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी, आस्था और एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव साफ नजर आ रहा है। आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर यह जोड़ा वाराणसी पहुंचा। एयरपोर्ट से सीधे प्रिया सरोज के घर जाने के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परिवार के साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शहर के आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करने का फैसला किया. अगले दिन रिंकू सिंह और प्रिया सरोज काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहकर दोनों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रिंकू ने अपने क्रिकेट करियर और टीम की सफलता के लिए भी प्रार्थना की शाम होते ही यह जोड़ा दशाश्वमेध घाट पहुंचा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान दोनों पहली पंक्ति में बैठकर हाथ जोड़कर मां गंगा की स्तुति करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान उनका भक्ति भाव देखने लायक था. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #💪 रिंकू सिंह 🏏
CSK Fan page 🦁🏆
4.8K views
1 months ago
सबसे कठिन हार से लेकर सबसे बड़े मंच तक। उन्होंने अपने पिता को खो दिया... लेकिन अपना साहस कभी नहीं खोया। 🔥 #💪 रिंकू सिंह 🏏 #😍चैंपियन टीम इंडिया को ₹131 करोड़ का इनाम🤑 #🏆T20 WC: भारत की ऐतिहासिक जीत!🏏 #🏆T20 WC: भारत तीसरी बार बना चैंपियन #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳