shimla hp

Parmod Jain
820 views
5 days ago
Himachal Pradesh drugsafety himachalpradesh देशभर में जुलाई महीने के ड्रग अलर्ट में 239 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, जिनमें से अकेले हिमाचल प्रदेश में बनी 83 दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में राज्य की 12 और राज्य प्रयोगशालाओं की जांच में 71 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित सोलन जिला (56 कंपनियां) रहा है, जबकि सिरमौर में 9, ऊना में 5 और कांगड़ा में 3 कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता जांच में विफल रहे। बद्दी स्थित एक कंपनी के आयरन सप्लीमेंट के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए हैं, वहीं अन्य कंपनियों की दर्द निवारक, विटामिन-डी, बुखार, एसिडिटी, सूखी खांसी और नसों की कमजोरी जैसी रोजमर्रा की बीमारियों की दवाएं भी मानकों में असुरक्षित पाई गई हैं। #हिमाचल प्रदेश