हिंदी पत्रकारिता दिवस📰📰

Ajay Sharma
578 views
2 months ago
AI indicator
हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई 1826 को हिंदी का पहला समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' प्रकाशित हुआ था ।। 🙏🙏 'उदन्त मार्तण्ड' का अर्थ होता है 'उगता हुआ सूरज' । इस साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशक और संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल थे। इसका प्रकाशन कलकत्ता (अब कोलकाता) से होता था। प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस अखबार में हिन्दी भाषा के "बृज" और "अवधी" भाषा का मिश्रण होता था। पत्र वितरण में अंग्रेजों द्वारा लगातार डाक शुल्क में छूट न दिये जाने के कारण इसका 79वाँ और आखिरी अंक दिसम्बर 1827 में प्रकाशित हुआ था। इस समाचार पत्र के पहले अंक की 500 प्रतियाँ प्रकाशित हुई थीं। " 'उदन्त मार्तण्ड ने हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में जिस प्रकाश का उदय किया, वह आज भी हमारा पथ आलोकित कर रहा है। । 🎞📡📺🖋📰 #हिंदी पत्रकारिता दिवस📰📰 #💐📝हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभेच्छा🙏🏻 #★ हिंदी पत्रकारिता दिवस #हिंदी पत्रकारिता दिवस✍✍ #हिंदी पत्रकारिता दिवस
Annu
2K views
2 months ago
✍️ हिंदी पत्रकारिता दिवस: जब शब्दों ने रचा इतिहास! 📖✨30 मई 1826 को जब कोलकाता की गलियों से पंडित युगल किशोर शुक्ल के संपादन में 'उदन्त मार्तण्ड' का पहला अंक निकला, तो वह सिर्फ एक अखबार नहीं था... वह भारत में हिंदी की गूंज थी!आर्थिक तंगियों के कारण यह सफर भले ही छोटा रहा, लेकिन इसने आने वाली सदियों के लिए पत्रकारिता की मजबूत नींव रख दी।आज 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर उन सभी कलम के सिपाहियों को नमन जो सच को जिंदा रखते हैं। 🙏🔥#HindiPatrakaritaDivas #30May #UdantMartand #HindiNews #ShareChatHindi #Gaurav #HistoryOfIndia #JournalismLife #हिंदी पत्रकारिता दिवस📰📰 #💐📝हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभेच्छा🙏🏻 #हिंदी पत्रकारिता #हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई #trending